CWG 2022: 8वें दिन स्वर्ण पर निशाना साधेंगे बजरंग, भारत को इन खेलों में पदकों की उम्मीद

CWG 2022 India Schedule Day 8: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार, 5 अगस्त को भारतीय कुश्ती के दिग्गज बजरंग पुनिया CWG का अपना लगातार दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे. भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 5, 2022, 11:55 AM IST
  • CWG 2022 India Schedule Day 8: हिमा दास 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में
  • CWG 2022 India Schedule Day 8: महिला हॉकी टीम की भिडंत ऑस्ट्रेलिया से
CWG 2022: 8वें दिन स्वर्ण पर निशाना साधेंगे बजरंग, भारत को इन खेलों में पदकों की उम्मीद

नई दिल्ली: Commonwealth Games 2022 Schedule Day 8: राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शुक्रवार, 5 अगस्त को भारतीय कुश्ती के दिग्गज बजरंग पुनिया CWG का अपना लगातार दूसरा स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगे. मौजूदा चैंपियन बजरंग CWG 22 में पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग में पदक जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में अपनी दावेदारी पेश करेंगे. भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.आठवें दिन भारत का कार्यक्रम बर्मिंघम, पांच अगस्त (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार को आठवें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है. सभी समय भारतीय मानक समय के अनुसार.

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़: पहला दौर - हीट दो: ज्योति याराजी - दोपहर 3.06 बजे 

  • महिला लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर: ग्रुप ए: एंसी एदापल्ली - 4.10 बजे 

  • महिला 200 मीटर सेमीफाइनल दो: हिमा दास - रात 12.53 बजे (शनिवार) 

  • पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले राउंड एक : 4.19 बजे

  • बैडमिंटन (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू): महिला युगल प्री क्वार्टर फाइनल: त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद 

  • पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी 

  • महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू, आकर्षी कश्यप 

  • पुरुष एकल प्री क्वार्टर फाइनल : किदांबी श्रीकांत 

  • लॉन बॉल्स: महिला पेयर्स क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम इंग्लैंड - दोपहर 1 बजे 

  • स्क्वाश: पुरुष युगल प्री क्वार्टर फाइनल : वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह- शाम 5.15 बजे 

  • मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल- 12 बजे (शनिवार)

टेबल टेनिस:

  • मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : जी साथियान ज्ञानसेकरन और मनिका बत्रा - दोपहर दो बजे 

  • मिश्रित युगल प्री क्वार्टर फाइनल : अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला- दोपहर दो बजे 

  • महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : श्रीजा अकुला - दोपहर 3.15 बजे 

  • महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल : रीथ टेनिसन - दोपहर 3.15 बजे 

हॉकी:
महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - रात 10.30 बजे.

कुश्ती (दोपहर 3:30 बजे शुरू):

  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा: मोहित ग्रेवाल 

  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा: बजरंग पूनिया 

  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किग्रा: दीपक पूनिया 

  • महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा: अंशु मलिक

  • महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा: दिव्या काकरान 

  • महिला फ्रीस्टाइल 62 किग्रा: साक्षी मलिक

यह भी पढ़िए: CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारतीय मुक्केबाजों का धमाल, 7 पदक किये पक्के

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

 

ट्रेंडिंग न्यूज़